फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lawyer's death: Five absconding accused arrested, two including block chief have already been sent to jail

वकील की मौत: फरार पांच आरोपी पकड़े गए, ब्लॉक प्रमुख समेत दो को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

Mon, 15 Feb 2021 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's death: Five absconding accused arrested, two including block chief have already been sent to jail
फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
महोबा के कबरई में ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव की धमकी से परेशान अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के आत्महत्या के मामले में सभी सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्लॉक प्रमुख व उसके भतीजे विक्रम यादव को पुलिस रविवार को ही जेल भेज चुकी है, जबकि शेष पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के आत्महत्या के मामले में उनके बड़े बेटे राहुल पाठक ने ब्लाक प्रमुख छत्रपाल यादव व भतीजे विक्रम यादव, आनंद मोहन यादव, रवि सोनी, मनीष चौबे, अंकित सोनी व अभय प्रताप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने छत्रपाल यादव और विक्रम यादव को रविवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, एसआई विमल सिंह, एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ हमीरपुर चुंगी से अधिवक्ता की मौत के मामले में फरार आरोपी आनंद मोहन यादव, रवि सोनी व मनीष चौबे निवासी गांधीनगर, अंकित सोनी निवासी फतेहपुर बजरिया व अभय प्रताप सिंह निवासी समदनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच होगी
अधिवक्ता की मौत के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। जिसमें कबरई ब्लाक प्रमुख व उसके साथियों द्वारा धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप था। साथ ही एसपी व सीओ के आरोपियों से मिले होने की बात लिखी थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के साथा अधिवक्ता की डायरी कब्जे में ली है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि हैंडराइटिंग मिलान के लिए डायरी व सुसाइड नोट फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा। तभी अधिवक्ता द्वारा ही सुसाइड नोट लिखे जाने की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed