फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lalitpur won the tournament by defeating Gorakhpur

ललितपुर ने गोरखपुर को हरा जीता टूर्नामेंट

Thu, 11 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lalitpur won the tournament by defeating Gorakhpur

अंतर प्रांतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कड़े संघर्ष के बाद ललितपुर की टीम ने गोरखपुर को 32 रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि हमीरपुर-महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन



 
स्पोटर्स स्टेडियम महोबा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को ललितपुर और गोरखपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में टास जीतकर ललितपुर की टीम ने पहले बल्ल्ेाबाजी करते हुए 25 ओवर में 202 रन बनाए। ललितपुर के बल्लेबाज विवेक मिश्रा ने 71 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन




जवाब में उतरी गोरखपुर की टीम 170 रन पर आउट हो गई। ललितपुुर के खिलाड़ी महेश ने 32 रन देकर पांच विकेट लिए। सबसे ज्यादा छह छक्के जड़ने वाले विवेक मिश्रा को 6600 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए भारी भीड़ ज़ुटी। अंपायर सुभाष सैनी और सौरब शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि हमीरपुर महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से लिया जाना चाहिए। कहा कि खेल में हारजीत लगी रहती है, इसमें हारने वाली टीम को अफसोस न जताकर और संघर्ष करना चाहिए।




इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, जिला महासचिव रमेश यादव, उपाध्यक्ष मोइनउददीन उर्फ मुइयां भागीरथ यादव अमित यादव इंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट आयोजक अब्दुल तारिक ने आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed