{"_id":"d76f3f28d0dd2c1d89521f7741a4a440","slug":"lalitpur-defeated-jhansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ललितपुर ने झांसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर ने झांसी को हराया
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंर्तमहाविद्यालीय ट्रायल एवं मैत्री
विज्ञापन
मैच वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में खेला गया। पहले
दिन बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले
खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो विश्वविद्यालय टीम से खेलेंगी। बालिका वर्ग
की हैंडबाल प्रतियोगिता में ललितपुर की टीम ने झांसी को 5-4 से हराया।
हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बालिका वर्ग का ट्रायल हैंडबाल मैच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी व नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की टीम के बीच खेला गया। झांसी बालिका टीम ने प्रियंका और नेहा यादव ने दो-दो गोल किए। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की टीम से रचना ने दो, रेशू, अभिलाषा ने एक एक गोल किया। ललितपुर टीम ने 5-4 के अंक से मैत्री मैच जीता।
टीमों के बेहतर प्रदर्शन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। रैफरी की भूमिका विश्वनाथ प्रताप सिंह और मोहम्मद इरशाद ने निभाई और स्कोरर राघवेंद्र लोधी थे। बीकेडी झांसी से पर्वेक्षक व चयनकर्ता रुप में डा. ज्ञान प्रकाश अरजरिया व राजीव बेबले ने खिलाड़ियों का चयन किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि मैत्री मैच से आपसी भाईचारा भी कायम होता है। कार्यक्रम के आयोजक डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि खेलकूद विश्व शांति बनाए रखने में सहायक है। हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल मैच के बाद बुंदेलखंड की टीम का गठन होगा। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बालक वर्ग का ट्रायल मैच आज
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में बालक वर्ग का दूसरा ट्रायल हैंडबाल मैत्री मैच मंगलवार को विवेकानंद महाविद्यालय झांसी और वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा के बीच खेला जाएगा। अच्छे खिलाडिय़ों का चयन कर उन्हें विश्वविद्यालय की टीम में जगह दी जाएगी।