फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakhs stolen from two houses

दो मकानों से 97 हजार की नकदी समेत लाखों की चोरी

Tue, 24 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two houses
महोबा। चुरबरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए 97 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय बिजली न आने के कारण दोनों परिवार छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

राजाबाई सोमवार की रात परिवार सहित भोजन करने के बाद छत पर सो गई। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर बक्से में रखे 70 हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, बेसर, लॉकेट के अलावा 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही छेदीलाल के मकान को निशाना बनाया। वहां से चोरों ने 27 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह परिजन जागे तो ताले टूटे व माल गायब देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed