फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lack of millions of fire in two houses

दो मकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान

Sun, 18 Mar 2018 11:55 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 18 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lack of millions of fire in two houses
आग से पूरी तरह जलकर खाक हुुआ मकान - फोटो : amarujala
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में शार्ट सर्किट से दो मकानों में देर रात आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इधर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने देर रात आग पर नियंत्रण कर लिया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने पांच लाख की क्षति होने की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर मार्ग स्थित ग्राम अलीपुरा में शनिवार की देर रात बृजमोहन शुक्ला एवं कामता तिवारी के मकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देर रात मकान से आग की लपटे देख बृजमोहन ने चिल्लाकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर सूचना पर थानाध्यक्ष बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान एवं तीन दुधारू गाय और बछड़े मौके पर जलकर खाक हो गए। गृहस्वामी बृजमोहन शुक्ला एंव कामता तिवारी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कबरई थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed