{"_id":"5fef63088ebc3e3d527c7f8c","slug":"kushti-ka-khel-mahoba-news-knp603442859","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला पहलवान रेनू ने गोरखपुर की अंशिका को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला पहलवान रेनू ने गोरखपुर की अंशिका को हराया
विज्ञापन
दमखम दिखातीं महिला पहलवान रेनू और अंशिका
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के कमलखेड़ा और पहाड़ी डेरा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें दूर से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। पहाड़ी डेरा में आयोजित महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। जहां दिल्ली की महिला पहलवान रेनू ने गोरखपुर की अंशिका पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
कमलखेड़ा गांव में आयोजित मेले में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधान शिवरतन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती दयालपुरा के पहलवान राघवेंद्र और गुढ़ा के महेंद्र पहलवान के बीच हुई, जिसमें राघवेंद्र विजेता रहे। बांदा के विवेक पहलवान ने लीगा के प्रीतम लीगा को हराया। बांदा के अमित ने उन्नाव के राहुल को चित कर कुश्ती जीती। पन्ना के रामदेव ने बांदा के कैलाश पहलवान को धूल चटाई। छह से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस मौके पर आयोजक हरचरण, भगवानदीन आदि मौजूद रहे।
खरेला क्षेत्र के पहाड़ी डेरा में नव वर्ष पर आयोजित दंगल में दूर-दराज के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहली कुश्ती बजरंगी पहलवान अयोध्या और बनारस के अलखजीत के बीच हुई। दस मिनट तक दोनों पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अंत में बजरंगी पहलवान विजेता चुने गए। जिस पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्यदेव दीक्षित ने विजेता पहलवान को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। पंजाब के पहलवान प्रमोद कुमार ने रामेंद्र पहलवान को चित किया। धौहल के जगदीश ने रहटिया के रमेश पहलवान को हराया। इस मौके पर महेंद्र सिंह राजपूत, संयोजक अवधेश राजपूत, राम सनेही राजपूत समेत कई गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।