फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kulphadh roadways depot closed for three months

कुलपहाड़ रोडवेज डिपो तीन माह से बंद

Mon, 14 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kulphadh roadways depot closed for three months
 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का कुलपहाड़ सब डिपो तीन माह से बंद चल रहा है। अव्यवस्था के चलते डिपो पर बसों की जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जिससे मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करना पड़ रहा है। जिससे रोडवेज बसों को नाम मात्र की ही सवारियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

बेहतर आवागमन की सुविधा का दावा करने वाले रोडवेज महकमे की हकीकत की पोल  कुलपहाड़ रोडवेज ने खोल दी है। यहां पर स्थापित रोडवेज बस डिपो तीन माह से बंद पड़ा है। डिपो में टिकट वितरण के लिए विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर टिकट विंडो का निर्माण कराया था। कुछ समय तक तो विंडो चालू रही लेकिन बाद में बंद कर दी गई। डिपो के अंदर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

जिससे बसे डिपो न जाकर सड़कर पर ही खड़ी हो रही है। रोडवेज बस स्टेशन का संचालन ठप होने से दूर दराज के यात्री परेशान है। कस्बे के अनिल कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, संजू, कृष्ण कुमार, दिलीप सिंह सहित तमाम नागरिकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तीन माह से बंद पड़े परिवहन डिपो को पुन: खुलवाए जाने की मांग की है। एआरएम ने बताया कि डिपो को शीघ्र चालू कराया जाएगा। डिपो में जो कमी है उसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है ताकि धन स्वीकृत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed