फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ksbewasi disturbing encroachment around

चारों तरफ अतिक्रमण से कस्बे वासी परेशान

Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ksbewasi disturbing encroachment around
 कस्बे की मेन मार्केट और सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा बेतरतीब तरीके से किए गए अतिक्रमण से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ ठेलियां लगी होने से पूरे दिन जाम की स्थित बनी रहती है। कस्बे के लोगों ने उपजिलाधिकारी से शिकायती पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के शिवकुमार, रामराज, हरिशंकर, पुष्पेंद्र कुमार, मुजीब, जगदीश, अहमद सहित एक दर्जन लोगों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे की मेन बाजार में दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे बाजार आने जाने वाले लोगों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि मेन बाजार से निकलने वाले चार पहिया वाहन बाजार में फंस जाते है जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। जिससे ट्रैफिक सिपाहियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। क्षेत्र के लोगों ने  शिकायती पत्र में बताया कि इसी तरह सब्जी मंडी में सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा चार पहिया ठेलियां लगाई जाती है।  जिससे शाम के समय भीड़ होने से भीषड़ जाम लगता है। सब्जी मंडी में ठेलियां और दुकानों में टीन टप्पर लगाए जाने के कारण मार्केट में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बा वासियों दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और सड़क पर लगाए जाने वाली ठेलियों को अलग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बाजार में जेबकतरे सक्रिय
कस्बे की मैन मार्केट और सब्जी मंडी में जेब कतरे सक्रिय हैं। पिछले एक सप्ताह मार्केट करने आए रामकुमार, जुगलकिशोर, रामविशाल सहित करीब आधा दर्जन लोगों की जेबों से पैसे और मोबाइल गायब हो चुके हैं, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कस्बे वासियों ने बाजार के समय मार्केट में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed