फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kotedar domineering torn ration cards in the tehsil Day

दबंग कोटेदार ने तहसील दिवस में फाड़ा राशन कार्ड

Thu, 09 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Thu, 09 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kotedar domineering torn ration cards in the tehsil Day
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कोटेदारों की दबंगई किस प्रकार हावी है। इसका उदाहरण मंगलवार को तहसील दिवस में देखने को मिला। अंत्योदय कार्ड होने के बाद भी उसका लाभ न मिलने की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ कोटेदार ने अभद्रता की। अफसरों के सामने ही उसका राशन कार्ड फाड़ दिया। मामले की सूचना पर पहुंची गुलाबी गैंग की जिला कमांडर ने ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया। एसडीएम से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


विकासखंड कबरई के ग्राम नहदौरामाफ में कोटेदार की दबंगई से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस में जितेंद्र, भइयालाल, राजेश, रामअवतार, गीता, सावित्री, रामरती सहित दो दर्जन कार्ड धारक शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। जब उन्होंने अफसरों से कोटेदार की मनमानी की शिकायत की तो तहसील में मौजूद कोटेदार भड़क उठा और उसने जितेंद्र से अभद्रता करते हुए राशन कार्ड छीनकर फाड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम तहसील पहुंच गई और पीड़ित महिलाओं के साथ नारेबाजी की। कार्ड धारकों का आरोप था कि उनके पास अंत्योदय कार्ड होने के बाद भी राहत पैकेट का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि कोटेदार पैसा लेकर चहेतों व परिजनों को योजना का लाभ पहुंचा रहा है। मामला बढ़ता देख तहसील दिवस में बैठे एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed