फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kotedar coined in an open meeting, the issue of fraud

खुली बैठक में गूंजा कोटेदार धांधली का मुद्दा

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kotedar coined in an open meeting, the issue of fraud
समस्या बताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम गहरा में खुली बैठक में विकास योजनाओं के सत्यापन के दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार की धांधली का मुद्दा उठाया। कोटेदारों की जांच करातेे हुए ग्रामीणों ने नई राशन दुकान चयन की मांग की।  
विज्ञापन


विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में शनिवार को खुली बैठक में ग्रामीणों ने कोटेदार की अनियमितताओं की शिकायत की। खुली बैठक में जिला विकास अधिकारी ने समाजवादी पेंशन, खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना और विकास कार्य की जानकारी ली। बैठक के दौरान बड़ीबहू, रामपाल, लाल बहादुर, बलराम आदि ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में अपात्रों का चयन कर अनाज दिए जाने और पात्रों को वंचित करने की शिकायत की।
विज्ञापन


एक घंटे तक चली बैठक में लगातार कोटेदार की शिकायतें मिलने से जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मनरेगा से जॉब कार्ड धारकों को काम दिए जाने का निर्देश दिया। बैठक में ग्राम प्रधान आशादेवी, ग्राम सदस्य बसंती, किरन, मुन्नीलाल, रामचरन, फुलझर और प्रधान के पति अर्जुन सिंह, चंद्रहास सिंह, राजाबेटा सिंह, ग्र्राम पंचायत सचिव सुदर्शन नामदेव, तकनीकी सहायक राजेश और रोजगार सेवक रामकुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed