{"_id":"57619da84f1c1b471e11b843","slug":"kirat-sagar-tank-excavation-cut-in-line-at-ofc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरत सागर तालाब खुदाई में कटी ओएफसी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरत सागर तालाब खुदाई में कटी ओएफसी लाइन
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीरत सागर तालाब में सिंचाई विभाग तटबंध बनाए जाने के लिए खुदाई करा रहा है। मशीनों से हो रही खुदाई से झांसी से बांदा के लिए डाली गई मेन ओएफसी केबल काट डाली। जिससे जिले के सैकड़ों टेलीफोन डेड हो गए।
सिंचाई विभाग ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब की खुदाई करा रहा है। सीमांकन कराकर तालाब का तटबंध बनाने का काम भी शुरू है। तटबंध बनाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाई गई हैं। बुधवार को झांसी से बांदा की ओर निकली ओएफसी की मेन लाइन पोकलैंड मशीन से कट गई। जिससे जिले की ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह धड़ाम हो गई। इंटरनेट सेवा बंद होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विभाग के उप मंडल अभियंता मयंक गुप्ता ने बताया कि छह माह पहले जिलाधिकारी की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि दूर संचार सेवा बहाल रखने के लिए सड़क किनारे खुदाई से पूर्व विभाग को अवगत कराया जाए। जिससे लाइनें क्षतिग्रस्त न हो सके। फिर भी विभाग इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। बुधवार देर शाम तक सेवा बहाल कर दी जाएगी।