फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kharela won the winning trophy by defeating Kamalkheda in a cricket match

क्रिकेट मैच में खरेला ने कमलखेड़ा को हराकर जीती विजेता ट्रॉफी

Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kharela won the winning trophy by defeating Kamalkheda in a cricket match
महोबा। विकासखंड चरखारी के बारी गांव में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें खरेला ने कमलखेड़ा की टीम को 35 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बारी गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार को फाइनल में केपीआई क्लब खरेला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 87 रन बनाए। खरेला की ओर से पुष्पेंद्र सिंह ने 44 और शिवमोहन ने 32 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडी क्लब कमलखेड़ा टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे खरेला ने यह मुकाबला 35 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

समापन के मौके पर विजेता टीम के कप्तान शानू सिंह को मुख्य अतिथि दयासागर मिश्रा ने शील्ड व 5,100 रुपये की नगद धनराशि व उपविजेता टीम के कप्तान सुमित सिंह को शील्ड व 2,500 की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। मैच में कुलदीप सचान को मैन ऑफ द मैच व पुष्पेंद्र सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर आयोजक चिंतामणि वर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, मोंटू तिवारी, प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed