{"_id":"582b58414f1c1b55368ff337","slug":"kerosene-wholesalers-kotedaron-demonstrated-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरोसिन थोक विक्रेता के खिलाफ कोटेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरोसिन थोक विक्रेता के खिलाफ कोटेदारों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन कोटेदार
- फोटो : अमर उजाला
एक हजार व 500 के पुराने नोट बंद होने से समस्याएं बढ़ती जा रहीं है। मिट्टी तेल के थोक विक्रेता द्वारा कैरोसिन की उठान करने वाले कोटेदारों से छोटे नोट मांगे जा रहे हैं। जिससे कोटेदार मिट्टी के तेल की उठान नहीं कर पा रहे हैं। इससे नाराज कोटेदारों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया।
कोटेदारों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। पिपरामाफ कोटेदार महेंद्र सिंह, गहरा के हरीराम, करहराकला के लखनलाल, बरा के ओमप्रकाश, डहर्रा के तेजप्रताप सिंह, चंदपुरा के ज्ञान राजपूत, ढिकवाहा के छेदालाल सहित दो दर्जन से अधिक कोटेदारों नेे
उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि थोक विक्रेता 1000 व 500 के नोट लेने से साफ इनकार कर रहा है और न ही चेक लेकर मिट्टी का तेल दिया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।