फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ken-Betwa Link Project will prove to be a milestone for Bundelkhand: Swatantra Dev

बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी केन-बेतवा लिंक परियोजना : स्वतंत्र देव

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa Link Project will prove to be a milestone for Bundelkhand: Swatantra Dev
उर्मिल बांध में पानी की उपलब्धता की जानकारी लेते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। संवाद - फोटो : उर्मिल बांध में पानी की उपलब्धता की जानकारी लेते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। संवाद
महोबा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दावा किया कि जिले के बांध और तालाब पानी से लबालब होंगे। कृषि भूमि के वृहद क्षेत्रफल को सिंचाई और पेयजल के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन

महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का महत्व बताया। कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना की परिकल्पना वर्ष 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। परियोजना का मकसद बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल की समस्या को दूर करना है। केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाना है। 22 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है।
विज्ञापन

आठ दिसंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों को अनुमोदित किया गया। परियोजना का बजट आ गया है। इसका काम भी शुरू करा दिया गया है। यह परियोजना बुंदेलखंड के लिए बनाई गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड पर अधिक ध्यान दे रही है। परियोजना की समीक्षा लगातार की जा रही है। अब बुंदेलों को पेयजल और सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इससे फसलों की पैदावार बेहतर होगी और यहां का किसान खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
44 हजार 605 करोड़ से तैयार होगी परियोजना
महोबा। केन-बेतवा परियोजना से यूपी के बांदा, महोबा व झांसी और मध्यप्रदेश के पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले के लोगों को सीधा फायदा होगा। केन नदी पर बनने वाले दोधन बांध से टनल के माध्यम से पानी नहर तक पहुंचाया जाएगा। यह नहर मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी से होते हुए उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी में मिलेगी। इस परियोजना की लागत 44 हजार 605 करोड़ तय की गई है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से महोबा जिले की 45 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। करीब पांच लाख लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा।

---------
इंसेट
पानी से लबालब होंगे चंदेलकालीन तालाब
महोबा। केन-बेतवा मुख्य नगर से दो चैनल बनाकर महोबा में पानी लाया जाएगा। एक चैनल से उर्मिल डैम से सिलारपुर, मदनसागर, कीरत सागर, बीजानगर तालाब से होते हुए दिसरापुर तालाब में पानी पहुंचाया जाएगा जबकि दूसरे चैनल से मझगवां डैम से होते हुए बेलासागर, कुलपहाड़, कमालपुरा व रैपुरा तालाब तक पानी लाया जाएगा। इस पर 5,735 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य आगामी तीन साल में पूरा होगा। अगले चरण में सभी 11 तालाबों से अतिरिक्त नहरों से पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक खेत में स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed