{"_id":"5fee10df8ebc3e40a443aba7","slug":"keeratsagar-dam-mahoba-news-knp603260598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरत सागर में लगेगा बड़ा स्टैंड, बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा महोबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरत सागर में लगेगा बड़ा स्टैंड, बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा महोबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को रायफल क्लब, कीरत सागर व निर्माणाधीन गुगौरा चौकी से डहर्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कीरत सागर के निरीक्षण में डीएम ने यहां एक बड़ा स्टैंड लगाने के निर्देेश दिए। इस पर बड़े अक्षरों में महोबा लिखा जाएगा, जिसको लाइट से आकर्षक बनाया जाएगा।
पर्यटन विकास को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। जहां-जहां पर्यटन विकास की संभावनाएं हैं, वहां की कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। महोबा के रायफल क्लब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। गुरुवार को डीएम ने रायफल क्लब का निरीक्षण कर समीप में स्थित तालाब की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था के साथ कीरत सागर तट की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि कीरत सागर के मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात किए जाएं, ताकि छुट्टा जानवर कीरत सागर तट को गंदा न कर सकें। उन्होंने कीरत सागर के सुंदरीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन गुगौरा चौकी से डहर्रा मार्ग के निरीक्षण में डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीबी अग्रवाल को सख्त निर्देश दिए कि सीसी सड़क की कंक्रीटिंग में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और कार्य समय से पूरा कराएं।