फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kamesh Bar Association President

कामेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kamesh Bar Association President
 बार ऐसोसिएशन के चुनाव में कामेश प्रजापति दो वोट से जीत कर अध्यक्ष पद पर चुने गए। अधिवक्ता रामप्रकाश तिवारी को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष और महामंत्री निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

चरखारी बार ऐसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को अधिवक्ता सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी भगतराम शर्मा, अनिल मिश्रा, बालादीन की देखरेख में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कामेश प्रजापति ने 49 मत पाकर प्रतिद्वंदी रामप्रकाश तिवारी को दो मतों से हरा दिया, राम प्रकाश तिवारी को 47 वोट मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव में पराजित हुए अधिवक्ता रामप्रकाश को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश दिहूलिया, महामंत्री पद पर अनिल रिछारिया उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सोभित श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। गुरुवार को सुबह से ही अधिवक्ता मतदाता मतदान करने अधिवक्ता सभागार पहुंच गए। मतदान दौरान भारी गहमा गहमी रही। मतदाताओं के पहुंचते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। 100 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें से 49 मत पाकर कामेश प्रजापति ने दो वोटों से जीत दर्ज की।  मतदान दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। चुनाव दौरान मतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed