{"_id":"9006c029b40e793915eb702b05459e77","slug":"just-four-passengers-injured-in-the-pit-falls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस गड्ढे में गिरी चार यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस गड्ढे में गिरी चार यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ नौगांव मार्ग पर बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस पेड़ से टकराती हुई गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों को मध्यप्रदेश के नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को बेलाताल से नौगांव जा रही प्राइवेट यात्री बस देरशाम साढ़े सात बजे ग्राम सगुनिया के आगे बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई, जिससे पेड़ उखड़ गया और बस की रफ्तार धीमी होने से बस एक गड्ढे में जा गिरी। बस के गड्ढे में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे चार यात्रियों को बाहर निकालकर नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों में करन सिंह, चालक सुरेंद्र कुमार निवासी नौगांव, गयादीन निवासी महेबा, राजू निवासी स्यावन घायल हो गए, जिन्हें नौगांव अस्पताल ले जाया गया।