{"_id":"612e747c8ebc3e7a2864b505","slug":"joint-development-commissioner-angry-seeing-the-mess-in-schools-mahoba-news-knp6493913187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में गंदगी देख भड़के संयुक्त विकास आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में गंदगी देख भड़के संयुक्त विकास आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के संयुक्त विकास आयुक्त ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन विलेज योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। विद्यालयों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत अधिकारी को विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत 13 विद्यालयों में सोलर आरओ लगाने के निर्देश भी दिए।
मंगलवार को संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडे ने मॉडल कलस्टर श्रीनगर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हस्त कला भवन, सामुदायिक भवन, दाऊ तालाब में बाउंड्रीवाल का कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन चाहरदीवारी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कस्बे के मोहल्ला भैरोगंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गंदगी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कैंपस के अंदर गंदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन विलेज के अंतर्गत आने वाले 13 प्राथमिक विद्यालयों में सोलर आरओ लगाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक, अवर अभियंता मनीष कुमार, निशीकांत, रोजगार सेवक मनीष तिवारी मौजूद रहे।