{"_id":"63a88cda28777f1b970517f8","slug":"jingal-bel-gingal-bel-per-programme-mahoba-news-knp7354183170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रिसमस-डे पर जिंगलबेल-जिंगलबेल से गूंज उठा गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रिसमस-डे पर जिंगलबेल-जिंगलबेल से गूंज उठा गिरजाघर
विज्ञापन
महोबा। क्रिसमस-डे पर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा कर आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया गया। गिरजाघर पूरे दिन जिंगलबेल-जिंगलबेल गीत से गूंजते रहे। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भी बांटें।
क्रिसमस-डे पर गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई। इस दौरान सजाई गई बाल यीशु की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। राठ रोड स्थित गिरजाघर में सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। चर्च के पादरी अभय पास्टर ने कहा कि परमेश्वर नहीं चाहता था कि यीशु पृथ्वी पर आए लेकिन बढ़ी कुरीतियों व समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने के लिए प्रभु यीशु को जन्म लेना पड़ा। बताया कि प्रभु यीशु ही सद्मार्ग, सत्य व जीवन है। इसके बिना कोई परमपिता के पास नहीं जा सकता है। कहा कि बुराई करने वालों के साथ भलाई करना चाहिए।
कार्यक्रम में आशीष, अभिषेक, अपूर्वा, एना, ओशीन आदि बच्चों ने मैं हाथ उठाकर गाऊंगा यीशु तेरा नाम रहे ऊंचा गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु यीशु से जुड़े गीत पेशकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर लाबान मसीह, पुष्पेंद्र यादव, सिद्घगोपाल साहू, बाबू मंसूरी, सनी कौलिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रिसमस पर कोरोना से निजात की प्रार्थना
कुलपहाड़ (महोबा)। मिशन कंपाउंड में क्रिसमस-डे उत्साह के साथ मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने देश व समाज की खुशहाली और कोरोना से बचाव की प्रार्थना की। पादरी अरुण लांगसन ने कहा कि समाज का उद्धार करने के लिए ईश्वर जन्म लेते हैं। किसमस प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाने का दिन है। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर त्योहार की खुशियां मनाईं और मिष्ठान वितरित किया। मिशन कंपाउंड में क्रिसमस-ट्री को रंग बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया। इस मौके पर अरविंद लांगसन, मार्क विश्वास, सेत लाल, एस गौतम, एमपी लाल, आंटी स्टेंटन, शैरेन आदि मौजूद रहे।