फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jhansi-Mirzapur highway road book, one hundred vehicles stranded

झांसी-मिर्जापुर हाईवे की सड़क बही, एक सैकड़ा से अधिक वाहन फंसे

Mon, 23 Sep 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Mirzapur highway road book, one hundred vehicles stranded
कनकुआ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबकंठ के समीप झमाझम बारिश से हाईवे की सड़क बह जाने से आवागमन ठप हो गया। जिससे एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन फंस गए। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। जिससे लोग जिला मुख्यालय और कुलपहाड़ में मुकदमों की पैरवी के लिए नहीं आ सके। सड़क बह जाने से बाद लोगों को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी। सात घंटे तक जाम खुल सका।
विज्ञापन

क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई नाले उफना गए है। बस्ती और गांव से निकले पानी के बहाव से झांसी-मिर्जापुर हाईवे की सड़क बह गई। जिससे दोपहर 12 बजे से देर शाम सात बजे तक आवागमन ठप रहा। बसें और ट्रकों की आवाजाही बंद हो जाने से तमाम यात्री बसों में फंस गए। कुछ लोगों ने बसों से यात्रा रद्द करके 50 किमी दूर का लंबा सफर तय करके ट्रेन से यात्रा की। सड़क बह जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टूटी सड़क पर बोरियां डलवाकर आवागमन बहाल कराने के लिए काम शुरू करा दिया है लेकिन देर शाम तक आवागमन बहाल नही हो सका। जिससे सड़क के दोनों तरफ एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन सात घंटे तक खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed