फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   JE on indecency complaint against mate

जेई से अभद्रता पर मेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 26 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
JE on indecency complaint against mate
एसपी प्रेस कांफ्रेंस में सोनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए - फोटो : amarujala
खरेला (महोबा)। चंद्रावल नदी में करोड़ों की लागत से कराए जा रहे चेकडेमों के घटिया निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे जेई के साथ अभद्रता करने के मामले में ठेकेदार के मेट पर लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना खरेला में दर्ज मुकदमे की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी को सौंपी गई।
विज्ञापन



थाना खरेला के ग्राम सलुआ के समीप से निकली चंद्रावल नदी पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा नौ चेकडेमों का निर्माण कराया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक सप्ताह पहले लघु सिंचाई विभाग के जेई सुमत कुमार चेकडेम की जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान चेकडेम के निर्माण में मानक के विपरीत डाले जा रहे वेश पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। मोबाइल फोन से घटिया निर्माण की फोटो खींचने पर ठेकेदार का मेट भड़क गया और अभद्रता करते हुए जेई का मोबाइल छीन लिया था। इतना ही नही ठेकेदार के गुर्गों ने जेई के वाहन की हवा निकाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह जान बचाकर थाना खरेला पहुंचे जेई ने घटना की तहरीर सौंपी थी और विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देश पर बुधवार की देरशाम थाना खरेला में चेकडेम का निर्माण करा रहे ठेकेदार के मेट नरेंद्र राजपूत पर सरकारी कार्य में बाधा और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी गुरुदयाल कटियार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed