फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jam imposed against accident

दुर्घटना के विरोध में लगाया जाम

Thu, 11 Jun 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed against accident
कलेक्ट्रेट मार्ग पर एक डंपर असंतुलित होकर मकान में घुस गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। जिससे मकान में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठ कर कलेक्ट्रेट मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहने के बाद कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर डंपर चालक के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के चलते दो घंटे तक कलेक्ट्रेट मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आठ बजे एक डंपर कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचा, अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे जा घुसा जिससे मकान में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। दुघर्टना से मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया। वहीं एक पड़ोसी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दो मकानों के गिर जाने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा और कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। टक्कर से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे नौगांव, छतरपुर वाया कलेक्ट्रेट जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए, उग्र भीड़ ने चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन चालकों को भी नहीं निकलने दिया, जिससे कलेक्ट्रेट, जिला कोषागार कार्यालय, आईटीआई आने जाने वाले तमाम कर्मचारी भी जाम में फंसे रहे। करीब दस बजे के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ल ने जाम लगाए नागरिकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम खोला गया। जाम खुलते ही यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर  चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed