फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jail

बंदियों से सीधी मुलाकात कर सकेंगे परिजन

Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
jail
महोबा। उपकारागार में परिजन बंदियों से सीधी मुलाकात कर सकेंगे। इसको लेकर अपर सचिव अश्वनी कु मार ने कारागार प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 16 अगस्त से नई व्यवस्था प्रभावी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर मार्च 2020 से लॉकडाउन लगने के बाद से बंदियों की सीधी मुलाकात बंद कर दी गई थी। इसके बाद से कारागार में परिजन इंटरकाम नंबर से ही मुलाकात कर पाते थे। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 18 माह बाद उपकारागार में बंदियों से परिजन सीधी मुलाकात कर सकेंगे। मुलाकात के दौरान थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और मॉस्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करना होगा। मुलाकात केे बाद बंदियों को अपनी बैरक जाने से पूर्व सैनिटाइज किया जाएगा। बंदियों से मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास मिलने से 72 घंटे केे अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी, इसके बाद ही मुलाकात कर सकेंगे।
विज्ञापन

सप्ताह में एक बार ही हो सकेगी मुलाकात
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन पूरी तरह से संक्रमण से मुक्ति नहीं मिली है। निर्देशानुसार उपकारागार में बंदियों से सप्ताह में सिर्फ एक बार ही अधिकतम दो लोग मुलाकात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देश की जानकारी मिली है। अभी कार्यालय में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर कोविड नियमों के पालन के साथ बंदियों से सीधी मुलाकात कराई जाएगी। इंटरकाम सेवा भी जारी रहेगी।
बीएन मिश्र, जेलर महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed