{"_id":"5e540c6e8ebc3ec4a70a3000","slug":"itinerant-people-chased-the-police-for-asking-for-aadhar-card-mahoba-news-knp5467205195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड मांगने पर घुमंतू लोगों ने पुलिस को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड मांगने पर घुमंतू लोगों ने पुलिस को खदेड़ा
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम काशीपुरा के पास बालू माफियाओं द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि ग्राम घुटई के पास सड़क किनारे डेरा जमाए अनुसूचित जनजाति के घुमंतू लोगों से पुलिस ने आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र मांगे तो लोग बिगड़ गए और पुलिस कर्मचारियों को खदेड़ दिया। बाद में महोबकंठ पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
ग्राम घुटई के पास अनुसूचित जनजाति के लोग सड़क किनारे तंबू डालकर डेरा जमाए हुए हैं। जहां पर परिवार सहित रहते हैं। रविवार की रात को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों द्वारा डेरा जमाए घुमंतू लोगों से आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र दिखाने को कहा। जिससे वह भड़क गए और पुलिस से झगड़े पर आमादा हो गए। धीरे-धीरे घुमंतू दल के लोग एकजुट हो गए और पुलिस को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बचाया।
सूचना पर पहुंची महोबकंठ पुलिस ने घुमंतू वर्ग के लोगों को डेरे में दबिश देकर एक जुगनू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भाग गए। थानाध्यक्ष महोबकंठ एके सिंह का कहना है कि गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने घुमंतू वर्ग के लोगों से आधार कार्ड दिखाने को कहा। आधार कार्ड दिखा न पाने पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने पुलिस को खदेड़े जाने की घटना से इनकार किया है।