फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ITI Krela begun conducting classes in buildings

शुरू हो गया खरेला आईटीआई भवन में कक्षाओं का संचालन

Thu, 06 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 06 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
ITI Krela begun conducting classes in buildings
 खरेला में बहुप्रतीक्षित आईटीआई भवन में पांच वर्ष बाद आखिर कक्षाएं शुरू हो गई है। नवीन सत्र में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को तकनीकि शिक्षा अब नए भवन में दी जाएगी। जिसके लिए टीचरों की खोज शुरू कर दी गई है। नवीन भवन में कक्षाएं संचालित होने से खरेला से नजदीक रहने वाले छात्रों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले के आईटीआई केंद्र में चल रही खरेला में संचालित आईटीआई केंद्र की कक्षाएं पांच वर्ष बाद खरेला नगर के अपने भवन में  शुरू हो गई है।  क्षेत्रीय लोगों की मांग और तकनीकि शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना दूर दराज से महोबा केंद्र तक आने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या को अमर उजाला ने 13 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रशासन स्तर से खरेला के नवनिर्मित कीमती भवन में साज सज्जा सुविधाएं पूरी होने के बाद भी कक्षाएं शुरू न करने पर केंद्र को जुलाई में शुरू कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया था।  जिससे जुलाई सत्र से कक्षाएं शुरू हो गई। खरेला आईटीआई केंद्र में शुरू हुई कक्षाओं से अब ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को धन और समय बर्बाद कर मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। साथ ही तकनीकि शिक्षा की सुविधा कस्बा खरेला में ही नजदीक मिल सकेगी। समाज सेवी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अहिरवार ने कहा कि क्षेत्र से जुड़े 28 गांव के साथ-साथ कस्बा और सीमा से जुड़े हमीरपुर जिले के छात्र-छात्राओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। खरेला आईटीआई केंद्र के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र को 12 व्यवसायी ट्रेडों से मान्यता है, लेकिन पांच वर्ष बाद महोबा से स्थानांतरित होकर खरेला के अपने भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। बेहतर सुविधा धीरे-धीरे बनाने कीे कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed