फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Insurance workers demonstrated against privatization

निजीकरण के खिलाफ बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Insurance workers demonstrated against privatization
शाखा के बाहर प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मचारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को जीवन बीमा राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया। कर्मचारियों ने बीमा कंपनियों के निजीकरण का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की। कहा कि निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन के महामंत्री राजीव निगम के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि निजी कंपनियों की लूट के खिलाफ और राष्ट्र निर्माण के लिए पूंजी की आवश्यकता को लेकर लंबे संघर्ष के बाद एलआईसी की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य जनता का धन जनता के लिए और लंबी अवधि के लिए जमा इस धन का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में करने का संकल्प था। कहा कि सरकार अपनी बाजारवादी नीतियों और कार्पोरेट्स को लाभ पहुंचाने के लिए आईपीओ का निर्णय ले रही है। उन्होंने इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी समाप्त करने व पॉलिसी धारकों के शेयर मार्केट में निवेशकों को प्राथमिकता की नीति वापस करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष तंजीम अख्तर, मंडलीय संयुक्त मंत्री सोम त्रिपाठी, मंत्री सुरेश सोनी, वाहिद अली, सुशील सिंह, संजय यादव, विजय त्रिवेदी, सुबोध साहू, सतीश आनंद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed