{"_id":"62a8d26ee1e7ae06631945a7","slug":"instructions-for-supply-of-drinking-water-by-repairing-tube-wells-mahoba-news-knp702376052","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत योग्य नलकूपों को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत योग्य नलकूपों को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन
महोबा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें सदर राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व डीएम मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि मरम्मत योग्य नलकूपों को तत्काल ठीक कराया जाए। रीबोर होने वाले नलकूपों व हैंडपंपों को नगर पालिका के सहयोग से दुरुस्त कराया जाए।
बैठक में डीएम ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। डीएम ने पेयजल आपूर्ति किए जाने वाली कंपनी को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन पड़ी है, वहां पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, आरएस वर्मा, जल निगम के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर, मोहित वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।