{"_id":"60f1bdfe8ebc3e9fde370ff7","slug":"instructions-for-special-monitoring-on-history-sheeters-and-criminals-released-from-jail-mahoba-news-knp6404879174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर व जेल से रिहा अपराधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर व जेल से रिहा अपराधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
महोबा। हिस्ट्रीशीटर व जेल से रिहा अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश एसपी ने दिए हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और शराब बनाने में संलिप्त लोगों को चिंहित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि महिला व एससीएसटी एक्ट से संबंधित अपराधों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी थानों में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। गुमशुदा लोगों की तलाश में तेजी लाई जाए। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण करें।
बैठक में चरखारी में युवक की जान बचाने वाले पीआरवी टीम के हैड कांस्टेबल रामकिशुन, महिला आरक्षी शकुंतला व कविता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह आईजीआरएस का समय से निस्तारण करने के लिए शहर कोतवाली, थाना अजनर व महिला थाना के प्रभारी निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा द्वारा सीसीटीएनएस में महोबा को प्रथम स्थान पाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर रहमान व अंकुर जायसवाल को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर एएसपी आरके गौतम, सीओ सिटी राम प्रवेश राय, सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में कौशल शर्मा, अंकुुर शिवहरे आदि मौजूद रहे।