{"_id":"020ab62adae90f5e3edaae898c0322f3","slug":"inspector-chasing-miscreants-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पीछा कर रहे दरोगा को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पीछा कर रहे दरोगा को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर पीछा कर रहे दरोगा को बदमाशों ने गोली मार दी। दरोगा के साथ बाइक चला रहे होमगार्ड को भी छर्रे लगे। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की और मोर्चा संभाला। जवाबी मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
रविवार की रात ग्राम तेइया के नजदीक काशीपुरा मोड़ पर हाईवे पर चेकिंग चल रही थी। सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने के लिए हाथ दिया। लेकिन बाइक सवारों ने गाड़ी रोकने के बजाए तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा दी। इस पर एसआई ने होमगार्ड के साथ बाइक सवारों का पीछा किया और तीन किलोमीटर आगे जाकर बदमाशों को पकड़ लिया। तभी एक बाइक सवार ने दरोगा पर फायर झाेंक दिया। गोली दरोगा के बाजू को चीरती हुई निकल गई। बाइक चला रहे होमगार्ड को भी हाथ में छर्रे लगे। होमगार्ड ने तत्काल इसकी सूचना महोबकंठ थाने को दी और दरोगा को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की और बाइक सवार एक बदमाश सतीश विश्वकर्मा निवासी पनवाड़ी हाल मुकाम हरपालपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में राकेश कुमार अलीपुरा जिला छतरपुर मघ्यप्रदेश, बाबू यादव निवासी मऊरानीपुर का भी नाम बताया। एसआई राजीव कुमार ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी थी। थानाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि बदमाशों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश की जा रही है।