{"_id":"5c855a3ebdec2214367b6876","slug":"innocent-death-due-to-falling-in-the-well-while-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय कुएं में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय कुएं में गिरने से मासूम की मौत
Mon, 11 Mar 2019 12:11 AM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:11 AM IST
सार
दो दिन से लापता छात्र की परिजन करते रहे तलाश
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में खेलते समय कुएं में गिरने से मासूम की मौत हो गई। दो दिन पहले कुएं में गिरे छात्र को परिजन गांव और रिश्तेदारों के घर में तलाश करते रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम भरवारा निवासी सचिन (7) पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। 8 मार्च को घर के दरवाजे पर खेलते-खेलते लापता हो गया। शाम तक सचिन के घर न आने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी दिन गांव के मुन्नीलाल कुशवाहा के पुत्र की बारात जानी थी।
परिजनों को आशंका हुई कि सचिन गांव के बच्चों के साथ बारात चला गया। जब बारात शनिवार की शाम वापस लौटी तो वह नहीं आया। तब परिजनों ने रिश्तेदारी में पता किया। रविवार की सुबह घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में मासूम का शव मिला। कुएं में पानी कम होने से उसका सिर कीचड़ में सना था। कुएं में गिरने से पत्थर सिर में लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के के लिए भेजा है। घटना से पिता जगन्नाथ का बुरा हाल है। पिता मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। तीन पुत्रों में एक पुत्र की मौत हो जाने से वह अपनी सुधबुध खो बैठा है।
विज्ञापन
एक वर्ष में तीन बच्चों की कुएं में गिरने से हुई मौत
ग्राम भरवारा में कुएं में गिरकर मासूम छात्र की मौत की यह पहली घटना नही है। एक वर्ष में तीन बच्चे कुएं में गिरकर मौत का शिकार बन चुके हैं। कुओं का उच्चीकरण न होने से खेलते समय सचिन के गिरने से मौत हो गई। दो माह पहले शंकर विश्वकर्मा के 11 वर्षीय पुत्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। आठ माह पहले मनोज राजपूत के इकलौते पुत्र की भी कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने गांव में बने कुओं को उच्चीकृत कराए जाने की मांग की है।