{"_id":"edd24de063e3504bce0987a4f3be7944","slug":"in-two-days-will-be-deleted-and-coaches-gumtian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में हट जाएंगी गुमटियां और डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में हट जाएंगी गुमटियां और डिब्बे
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड की दुकानें हटाने के अफसरों के अल्टीमेटम के बाद दुकानदारों द्वारा दुकानें खाली किए जाने से शनिवार को दुकानदार दिन भर सामान ले जाते रहे। दुकानें बंद होने से यात्रियों को चाय, लस्सी, ठंडा आदि के लिये भटकना पड़ा। वहीं दुकानदारों द्वार दुकान न हटाए जाने पर कर्मचारियों ने ऐसे दुकानदारों की लिस्ट तैयार की, जिससे रोडवेज बस स्टैंड पर पूरे दिन अफरा- तफरी मची रही।
मालूम हो कि शहर की रोडवेज बस स्टैंड की इमारत निर्माण के लिए शासन ने छह करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। जिससे अब यहां की पांच मंजिला रोडवेज की इमारत नए लुक में नजर आएगी। रोडवेज की पुरानी इमारत की तोड़फोड़ से पहले यहां पर रखी गुमटियां और लकड़ी के डिब्बे हटाए जाने हैं। इसके लिए एसडीएम सदर प्रबुद्ध सिंह और एआरएम महोबा एसएन शर्मा ने दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। आज शाम तक अल्टीमेटम की मियाद खत्म होने से कुछ दुकानदार दुकानें खाली करने में जुट गए हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने आज तक दुकानें खाली नहीं की। जिससे एआरएम के आदेश पर रोडवेज के कर्मचारियों ने दुकान न खाली करने वालों की सूची तैयार कर ली है। एआरएम महोबा ने बताया कि बस अड्डा का निर्माण कार्यदाई स्ंास्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रैक्चर डेवलपमेंट लि. द्वारा कराया जाएगा। आधुनिक बस अड्डे के लिए शासन ने छह करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। नए भवन निर्माण के बाद यहां का बस अड्डा नए लुक में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर सभी गुमटियां हटवा दी जाएंगी। जिससे तोड़-फोड़ का काम शुरू कराया जा सके।