{"_id":"5cdc5b34bdec22077e09b4c9","slug":"in-the-shop-the-doctor-and-the-doctor-beat-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर मेडिकल संचालक व डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर मेडिकल संचालक व डॉक्टर को पीटा
Thu, 16 May 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 May 2019 12:02 AM IST
सार
तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने दुुकान में घुसकर आधा घंटे तक किया तांडव
विज्ञापन
हमले में घायल डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बेलाताल (महोबा)। बुधवार को तीन दर्जन से ज्यादा असलहाधारी लोगों ने कस्बा बेलाताल में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई को दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक डॉक्टर व आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों पर भी लाठी-डंडें बरसाए, इससे डॉक्टर का सिर फट गया। डॉक्टर, मेडिकल संचालक और दुकानदार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
कस्बे के ड्योढ़ीपुरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष राजपूत बुधवार को अपने मेडिकल की दुकान पर बैठा था, तभी तीन दर्जन से ज्यादा असलहाधारी लोग चार पहिया वाहनों से सुभाष राजपूत के मेडिकल स्टोर जा धमके और उस पर हमला बोल दिया। दुकान में बैठे भाई सुधीर पर भी लाठी-डंडें बरसाए। चीख-पुुकार सुनकर पास में क्लीनिक पर बैठे डॉ. सतीश राजपूत, हरी सिंह व दुकानदार मनोज कुमार, शंकर नाई, त्रिलोकी सहित आधा दर्जन दुकानदार बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने डॉक्टर समेत बचाने पहुंचे दुकानदारों पर भी लाठी-डंडे बरसाए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया वाहनों से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बेलाताल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश में जुट गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। डॉ. सतीश राजपूत, मेडिकल संचालक सुुभाष राजपूत और दुकानदार शंकर नाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।