{"_id":"6972751d86a6eb581e01dfd7","slug":"in-other-accidents-aunt-dies-in-collision-nephew-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-121762-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अन्य दुर्घटनाओं में टक्कर से चाची की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अन्य दुर्घटनाओं में टक्कर से चाची की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर चुंगी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत आठ लोग घायल हुए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। कालीपहाड़ी निवासी अवधेश तिवारी (35) बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से चाचाी गीता (60) के साथ किसी कार्य से विकास भवन जा रहा था। तभी हमीरपुर चुंगी के पास सड़क पर डामरीकरण होने से मोड़ पर बाइक रोक दी। इससे पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी परवेज (38) बाइक से घर जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि कार की टक्कर से उसे चोटें आईं।
इसी तरह दिसरापुर निवासी गुलाबरानी, बम्हौरीखुर्द निवासी नेहा, नयापुरा नैकाना निवासी नन्ही, पुरा निवासी सतेंद्र, करहरा कलां निवासी अतन सिंह, माधवगंज निवासी जयराम व लक्षीराम अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परवेज की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।