{"_id":"572e36534f1c1b687b5cd123","slug":"in-light-of-the-highway-road-line-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश में ही धंस गई हाईवे की सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश में ही धंस गई हाईवे की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 08 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हाइवे में गुगौरा के समीप बारिश से धंसी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबा से कबरई तक कराए गए सड़क चौड़ीकरण के काम में सवाल उठ रहे हैं। हल्की बारिश में ही गुगौरा के समीप सड़क धंस गई। शुक्रवार रात आधा दर्जन बाइक सवार इसकी चपेट में आकर चुटहिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चार माह पहले महोबा से कबरई तक सड़क चौड़ी करण का काम कराया गया था। नेशनल हाइवे झांसी डिवीजन द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवाई गई। नेशनल हाइवे में हमीरपुर चुंगी से कबरई तक सड़क बनने से वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन
लेकिन शुक्रवार की रात हुई हल्की बारिश से गुगौरा गांव के समीप पुलिया के पास सड़क धंस गई। जिसकी चपेट में आकर शुक्रवार रात कबरई से महोबा लौट रहे उमेश अनुरागी, रियल सिंह, आशीष उपाध्याय सहित आधा दर्जन बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने सड़क धंसने की सूचना नेशनल हाइवे झांसी डिवीजन के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन