वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बाबूलाल तिवारी ने छात्राें को मुफ्त स्वेटर और ऊनी कैप वितरित किए । इस मौके पर करीब 20 छात्राें को स्वेटर व 15 छात्रों को ऊ नी कै प बांटी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए छात्रों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए छात्र प्रतिदिन स्वेटर पहनकर ही विद्यालय आएं। इस मौके पर संतोष कुमार, आशाराम मिश्रा, विनोद गुप्ता, अबोध सोनी, रघुवीर शरण तिवारी, रामशरण पांडेय, मलखान प्रजापति, अंकित तिवारी, प्रवीण गौड़, वेदप्रकाश, अखिलेश राजपूत, विपुन भाखरी, कपिल गोस्वामी, सुनील नायक, धनीराम वर्मा सहित तमाम टीचर व छात्र मौजूद रहे।