फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ignoring administration contracted the playing field

प्रशासन की अनदेखी से खेल मैदान सिकुड़े

Sun, 04 Jan 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराो महाोबा
अमर उजाला ब्यूूराो महाोबा Updated Sun, 04 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ignoring administration contracted the playing field
शहर में खेल मैदानों की संख्या पहले से ही कम थी, वहीं अधिकारियों की अनदेखी के चलते अब इन पर अवैध कब्जे और सरकारी भवन बनते जा रहे हैं। जहां लोग सुबह मैदानों में  कोई व्यायाम करता तो कोई खेलता था।  लेकिन खेल मैदानों पर कब्जे और इमारतें बन जाने से वह सिकुड़कर छोटे हो गए हैं। डाक बंगले के पास बने खेल के मैदान के चारों तरफ मकान और दुकानें बना दी गईं। वहीं एक हिस्से में साहित्य परिषद का भवन बना दिया गया। इतना ही नहीं इसी मैदान में एक ट्यूबवेल का भवन बना दिया गया है। जिससे शहर का इकलौता खेल मैदान सिकुड़कर रह गया है। इसी तरह हथकरघा के पास खेल मैदान में सरकारी इमारतें बना दी गई हैं। जहां पर अधिकारी और कर्मचारी निवास कर रहे हैं। दूर संचार के सामने डीएवी कॉलेज की फील्ड के आसपास भूमाफियाआें ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। शेखूनगर खेल मैदान में पिछले दो दशक के अंदर पूरे में बस्ती बस गई है। जिससे वहां के खेल मैदान का नामोनिशान खत्म हो गया है। डिग्री कॉलेज का खेल मैदान भी इमारताें से सिकुड़ गया है। इसी तरह टीबी अस्पताल के सामने बड़ा खेल मैदान पर दबंगाें द्वारा किए गए अवैध कब्जे के चलते वहां पर नाम मात्र का मैदान रह गया है। इसी तरह गोखारगिरि मेला मैदान में तमाम लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed