फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If you want a job then reach ITI on 22nd

नौकरी चाहिए तो 22 को पहुंचे आईटीआई

Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
If you want a job then reach ITI on 22nd
महोबा। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको नौकरी की तलाश है या नौकरी बदलने के इच्छुक हैं तो 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई महोबा जरूर पहुंचे। यहां जिला सेवायोजन विभाग की ओर से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें एक दर्जन नामी कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायक अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि वर्ष 2021 का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला है। इच्छुक उम्मीदवार मेले में हिस्सा लेने के लिए sewayojan.up.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेले में जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमाधारी जिनकी उम्र 18 से 45 के मध्य हो वह भाग ले सकते हैं। मेले में कई पदों पर भर्ती होगी। लगभग 2000 लोगों को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए पद
सेल्स एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, वेलनेस एडवाइजर, हेल्पर, फिटर, वर्कर, इंश्योरेंस एडवाइजर, अकाउंटेंट जैसे पदों पर नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक दस्तावेज साथ लाएं
जिला रोजगार सहायक अधिकारी ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।
यहां मिलेगी नौकरी
वृहद रोजगार मेले में बुंदेलखंड कनेक्ट सर्विस, जन कल्याण सेवा संस्थान, जीफोरएस सिक्योरिटी सर्विस, ग्रोफास्ट, एक्जेंट एक्वा, गार्विन जेनेटिक समेत एक दर्जन कंपनी विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की तलाश करेंगी।
मेले में आने वाली कंपनियों में पद व योग्यता के अनुसार वेतन का निर्धारण होगा। जिला रोजगार सहायक अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि अधिकांश कंपनियों में वेतन का ग्राफ आठ से 14 हजार रुपये के बीच ही रहेगा।
बोले युवा
जैतपुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र योगेंद्र राठौर का कहना है कि वृहद रोजगार मेले से नौकरी मिलने की उम्मीद है। मेले में भाग लूंगा। उसने दोस्तों को भी जानकारी दी है।

-एमकाम कर चुके अरुण कुमार कहना है कि नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। वृहद रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रतिभाग करूंगा। हो सकता प्रयास सफल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed