{"_id":"659ae506dde2072da702bd29","slug":"if-you-leave-the-house-after-locking-it-inform-the-police-sho-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3971-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घर में ताला लगाकर जाएं तो पुलिस को करें सूचित ः एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घर में ताला लगाकर जाएं तो पुलिस को करें सूचित ः एसएचओ
Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। पुलिस चौकी बेलाताल में रविवार को कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ भास्कर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों, ग्राम प्रधानों व नागरिकों ने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि यदि घर के सभी सदस्य घर का ताला लगाकर बाहर जाते है तो पुलिस को सूचित करें या किसी रिश्तेदार, पड़ोसी को घर में रहने की व्यवस्था करें। ताकि चोरी की घटनाओं का टाला जा सके। कहा कि यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण कराना प्राथमिकता है। बैठक में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक, मौला बक्स, महेंद्र द्विवेदी, जगत सिंह, ग्राम प्रधान लमौरा अशोक नायक, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रवेंद्र सेठ, मैथिलीशरण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।