फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   I am half-hour jam Jhansi highway Mirzapur

डेढ़ घंटे जाम रहा झांसी मिर्जापुर हाईवे

Fri, 26 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 26 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
I am half-hour jam Jhansi highway Mirzapur
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर ग्राम रिवई के पास ट्रक चालकों द्वारा सड़क पर उल्टे सीधे ट्रक खड़े करने और बांदा की तरफ से बड़े वाहन आ जाने के कारण जाम लग गया। इससे डेढ़ घंटे तक यात्री जाम में फं से रहे। जाम के चलते सड़क पर एक किलोमीटक तक ट्रकों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे घंटों के लिए आवागमन ठप हो गया। इससे तमाम यात्री डेढ़ घंटे
विज्ञापन


तक जाम में फंसे रहे। उधर, सूचना देने के बाद भी पुलिस जाम खुलवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे लापरवाह थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हाईवे पर दोनों तरफ कच्ची सड़क है। बारिश में पानी भर जाने से वाहन चालक कच्चे से नहीं निकलते हैं। गुरुवार
विज्ञापन


की रात करीब आठ बजे ट्रक चालकों ने नोइंट्री खुलने के इंतजार में रिवई से एक किमी आगे तक सड़क पर अपने ट्रक खड़े कर दिए थे। कुछ ट्रक चालकों ने लाइन से हटकर बगल में ट्रक खड़े कर दिए। इससे सामने से आ रहे बड़े वाहन कच्चे मार्ग में उतरकर फंस गए। ट्रक चालकों द्वारा ट्रक आगे न बढ़ाने से डेढ़ घंटे के दौरान महोबा से बांदा, अर्तरा, इलाहाबाद आने जाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम वाहन जाम में फंस गए। इससे यात्री डेढ़ घंटे तक रात में जंगल में परेशान रहे। थानाध्यक्ष कबरई अमित भड़ाना को मोबाइल पर जाम लगे होने की सूचना देने के बाद भी एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे जाम में फंसे लोग खासा परेशान रहे। बाद में बस से उतरकर सवारियों ने एक किमी आगे तक खड़े ट्रक चालकों को आगे बढ़ाकर मार्ग में जगह कराई। इसके बाद बगल में लगे ट्रकों को खाली जगह में खड़ा कराकर मार्ग खुलवाया। डेढ़ घंटे बाद रात करीब 9.30 जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed