फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Husband hanging on hanging by strangling his wife

गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर फांसी पर झूला पति, दोनों की मौत

Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband hanging on hanging by strangling his wife
मृतका गोमती की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के बरबई गांव में घरेलू विवाद के चलते गर्भवती पत्नी का गला घोंटने के बाद पति ने फांसी लगा ली। पत्नी का रस्सी से गला कसा शव बेड पर मिला जबकि पति का शव आंगन में लट्ठे के सहारे फंदे से झूलता मिला। आशंका जताई जा रही है कि विवाद होने पर पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीला दक्षिण गांव निवासी मिडवा अनुरागी ने अपनी पुत्री गोमती (22) की शादी बरबई गांव निवासी बुद्घू अनुरागी के पुत्र भूपेंद्र (27) के साथ की थी। भूपेंद्र क्रशर प्लांटों में वेल्डिंग का काम करता था। शादी के छह माह बाद भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहने लगा था। अक्सर शराब पीकर घर पहुंचने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। मंगलवार की सुबह गोमती व भूपेंद्र के शव मकान के अंदर मिले। पत्नी के गले में रस्सी का फंदा कसा था और रस्सी का दूसरा सिरा बेड के पावे पर बंधा था जबकि भूूपेंद्र का शव आंगन में लट्ठे से फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

पूछताछ में मोहल्लेवासियों ने बताया कि भूपेंद्र के शराब पीकर आने पर अक्सर विवाद होता था। सोमवार की रात भी विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि मकान के दरवाजे खुले मिलने पर लोग हत्या व आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी का गला घोंटने के बाद पति के जान देने का मामला सामने आ रहा है। उधर अपर एसपी आरके गौतम का कहना है कि पृथम दृष्टया घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन व घटना की जांच करती पुलिस
इंसेट
15 दिन पहले भी सल्फास लेकर आया था भूपेंद्र
मृतका गोमती की मां केसरबाई ने बताया कि दामाद भूपेंद्र पर गांव के ही साहूकारों का करीब चार लाख रुपये कर्ज था। साहूकारों द्वारा आए दिन तगादा को लेकर दबाव बना रहे थे इसी चिंता में 15 दिन पहले दामाद सल्फास की गोलियां लेकर आया था और गोमती से कह रहा था कि दोनों लोग सल्फास खाकर जान दे दें। उसी दौरान पड़ोसी ने आकर भूपेंद्र के हाथ से सल्फास की गोलियां छुड़ाकर फेंक दी थी। जिससे दोनों की जान बच गई थी लेकिन सोमवार की रात भूपेंद्र ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
इंसेट
घटना से परिजनों में मचा कोहराम
मृतक भूपेंद्र के पिता बुद्घू ने 12 बीघा भूमि में खेती-किसानी करके तीन बेटों व दो बेटियों का भरण पोषण किया। बड़ी बेटी सुशीला व बड़े बेटे जीवनलाल की शादी करने के बाद उसने भूपेंद्र की 2019 में शादी कर दी थी। अभी छोटी बेटी विशाखा व पुत्र धनीराम की शादी करना थी। भूपेंद्र परिवार से अलग रहता था जबकि बड़ा बेटा जीवनलाल राजस्थान में परिवार सहित रहकर फैक्टरी में काम करता है। मृतका गोमती के पिता मिडवा ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। घटना से दोनों परिवारों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।

इंसेट
घर आने वाली थीं खुशियां, निकली अर्थियां
जिस घर में एक माह के अंदर खुशियां आने वाली थीं। वहां से एक साथ दो अर्थियां निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। भूपेंद्र की बहन विशाखा ने बताया कि भाभी गोमती आठ माह की गर्भवती थी। एक माह के अंदर बच्चा होने वाला था लेकिन पति-पत्नी की मौत होने से गर्भ में पल रहा शिशु भी दुनिया में आने से पहले ही मौत का शिकार हो गया। मृतक की मां विमला ने बताया कि बहू के गर्भवती होने पर सभी लोग खुश थे। बहू व बेटा भी हंसी-खुशी रह रहे थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार उजड़ गया। यह बताते हुए मां अचेत हो गई।

घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन

घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन- फोटो : MAHOBA

घटना की जांच करती पुलिस

घटना की जांच करती पुलिस- फोटो : MAHOBA

मृतक भूपेंद्र की फाइल फोटो

मृतक भूपेंद्र की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed