{"_id":"58289cb14f1c1b6729b3c3b0","slug":"husband-and-the-other-wife-accused-of-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और दूसरी पत्नी पर महिला की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और दूसरी पत्नी पर महिला की हत्या का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले महिला की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में भतीजे ने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी धीरेंद्र पाठक पुत्र रामस्वरूप पाठक ने थानाध्यक्ष कबरई को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बुआ चंदनबाई के नाम ग्राम रैवारा में 100 बीघा जमीन थी। चंदनबाई की शादी ग्राम पहरा निवासी जितेंद्र पुत्र इंद्रदेव त्रिवेदी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद जितेंद्र ने चंदनबाई के नाम दर्ज कृषि भूमि का बैनामा करा लिया था और उसको प्रताड़ित करते हुए सीमा से दूसरी शादी कर ली। नौ नवंबर को चंदनबाई की आग से जलकर मौत हो गई थी। मृतका के भतीजे ने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर भूमि के लालच में हत्या करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष कबरई को शिकायतीपत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन