{"_id":"60c39dcf8ebc3e817a33c381","slug":"hungama-mahoba-news-knp6336150103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरी परीक्षण कराने से इंकार कर पीड़िता ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरी परीक्षण कराने से इंकार कर पीड़िता ने किया हंगामा
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव में किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए बुलाया गया। थाने से महिला सिपाही व परिजनों के साथ जिला महिला अस्पताल जा रही पीड़िता ने रास्ते में डॉक्टरी परीक्षण कराने से इनकार करते हुए हंगामा किया और घर चली गई। जिससे पुलिस परेशान रही।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों के अचानक पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया था। तब परिजन किशोरी के साथ थाने गए थे और आरोपी जाहिर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए थाने बुलाया। जहां से महिला सिपाही पूजा के साथ पीड़िता व परिजनों को आटो से महिला जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में बरा तिराहे के समीप पीड़िता ने डॉक्टरी परीक्षण कराने से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और आटो रुकवा लिया।
विज्ञापन
समझाने-बुझाने के बाद भी पीड़िता नहीं मानी और अपनी मां व चाचा के साथ घर चली गई। उधर थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि पीड़िता ने डॉक्टरी परीक्षण कराने से मना कर दिया और परिजनों के साथ घर चली गई। कई बार फोन से परिजनों को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए।