{"_id":"575c4e434f1c1b0e369c50ed","slug":"houses-built-by-madan-sagar-lake-in-the-domineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन सागर तालाब में दबंग ने बनवाया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदन सागर तालाब में दबंग ने बनवाया मकान
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
तालाब में दबंग ने बनवाया मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी तालाबों पर कब्जे नहीं रुक रहे है। ऐतिहासिक मदन सागर तालाब की जमीन पर एक दबंग ने न सिर्फ तारबाड़ी कर कब्जा किया, बल्कि पक्के मकान का निर्माण कराकर सरकारी बोर भी अपने कब्जे में ले लिया। मोहल्लावासियों ने एसडीएम से शिकायत कर कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।
मोहल्ला भटीपुरा निवासी ताराचंद्र रैकवार, बाबूलाल, राजू, दाऊ आदि ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि ऐतिहासिक मदन सागर तालाब के एक बड़े हिस्से पर दबंग ने तारबाड़ी कर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं सरकारी बोर को कब्जे में करके पक्के मकान का निर्माण करा लिया है।
तालाब में पानी आने के रास्ते पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया है। आरोप लगाया कि दबंग तालाब की भूमि को समतल करा प्लाटिंग करना चाहता है। लोगों ने सरकारी भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा हटाने की मांग की है।