फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   House fire in tents half-million property Rakra

टेंट हाउस में लगी आग से डेढ़ लाख की संपत्ति राख्ा

Sat, 30 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 30 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
House fire in tents half-million property Rakra
शहर के खनगा बाजार चौराहे के समीप एक टेंट हाउस में आग लग जाने से
विज्ञापन
करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। टेंट मालिक ने दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के मुहल्ला कत्तीपुरा निवासी मोहम्मद वाजिद की खनगा बाजार चौराहे पर टेंट हाउस की दुकान है। रात्रि मे वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया। तड़के सुबह उसके पास कुछ लोगों का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक वह दुकान पहुंचा तो आधा सामान जलकर राख हो चुका था। मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने कोतवाली महोबा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी दुकान में आग लगी नहीं है, बल्कि आग लगाई गई है। तहरीर में बताया कि दुकान में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही किसी भी तरह की दुकान में आग जलाई जाती है, इसलिए आग लगने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कोतवाली प्रभारी ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल शिवशंकर शुक्ल का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed