{"_id":"b2d5e2203211e913a04acab8537a9198","slug":"house-fire-destroyed-property-worth-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मोहल्ला नैकानापुरा में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर कमरे में बंधे दो बकरियाें की जलकर मौत हो गई। नागरिकों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू न पाया जा सका।
सोमवार की रात शहर के मोहल्ला शुक्रवारी बाजार निवासी मोहम्मद सुलेमान परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। तभी रात अचानक शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख परिजनों के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग एकजुट हो गए। लोगों के दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन सूचना के बाद भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग से घर में रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आईं दो बकरियों की भी मौत हो गई। पीड़ित सुलेमान ने बताया कि आग से घर में रखा पांच क्विंटल अनाज, गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आधी रात से बारिश शुरू हो जाने से आग बुझ गई।