{"_id":"8d8db47a74104b212ecac60f688e597d","slug":"house-fire-burned-one-million-snpitti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से एक लाख की संपित्ति जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से एक लाख की संपित्ति जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने पड़ोसी के मकान को भी चपेट में ले लिया, जिससे पड़ोसी का मकान भी जलकर राख हो गया। रात में लगी आग से बच्चों और बकरियों को बाहर निकालने में दो भाई बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया है। जहां से दोनों की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बे के मुहल्ला किदवई नगर निवासी पंचा कुशवाहा (55) पुत्र भग्गा कुशवाहा रविवार की रात को अपने घर पर सो रहा था। उसका भाई संतराम कुशवाहा बगल में बने मकान में बच्चों के साथ लेटा था, तभी मकान के ऊपर से निकली बिजली लाइन के शार्ट सर्किट से पंचा के मकान में आग लग गई। मकान में आग लगते ही परिजन चीखने चिल्लाने लगे, तभी पंचा ने पहले बच्चों और बाद में घर के अंदर बंधी बकरियों को बाहर निकाला, तब तक आग बढ़ने से वह बुरी तरह झुलस गया। आग की लपटों ने बगल में बने पंचा के भाई संतराम के मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसका मकान भी जलने लगा। वहीं आग बुझाने के चक्कर में संतराम भी बुरी तरह से झुलस गया। बाद में ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा गेहूं, चना, अलसी व अन्य खाद्यान्न सामग्री जलकर बर्बाद हो गया। आग की घटना से कबीर एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।