फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   House busted liquor furnace busted

मकान में धधक रही शराब भट्ठी का भंडाफोड़

Wed, 17 May 2017 11:05 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 17 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
House busted liquor furnace busted
छापामारी में मौके पर बनती मिली अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के कुड़ार गांव में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। इस कारोबार में लिप्त महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



कच्ची शराब बनाने की सूचना पर थानाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मोतीलाल श्रीवास के मकान पर छापा मारा। इस दौरान भट्टी पर कच्ची शराब तैयार होते मिली। पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ भारी मात्रा में लहन बरामद किया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण अपने कब्जे में ले लिया। लीलादेवी पत्नी मोतीलाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




कस्बा अजनर स्थित कबूतरा डेरा में पुलिस ने छापा मारकर 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष अजनर रीता सिंह ने एसआई युवराज सिंह व पुलिसकर्मियाें के साथ कबूतरा डेरा पहुंच छापा मारा। जहां से 120 लीटर कच्ची शराब के साथ श्रीलाल व संदीप कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed