फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hospital name FILLIN breakfast

अस्पताल में नाश्ते के नाम पर खानापूरी

Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा। Updated Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hospital name FILLIN breakfast
तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कुपोषण पीड़ित बच्चों को भी जिला अस्पताल में बेहतर आहार नहीं दिया जा रहा है। नाश्ते के नाम पर कभी फटा दूध तो कभी नाश्ते के नाम पर थोड़ा सा हलवा दिया जाता है। तो कभी बच्चों के मुंह का निवाला भी गोल कर दिया जाता है।  
विज्ञापन

शासन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को नाश्ते से लेकर खानपान तक की व्यवस्था की गई है, लेकिन जिला अस्पताल में न तो नियमित आहार युक्त नाश्ता दिया जाता है, और न ही गुणवत्ता युक्त भोजन मिलता है। भोजन के नाम पर महज दाल रोटी या खिचड़ी दे दी जाती है। तीन दिन पहले जिला अस्पताल में आए कुपोषित बच्चों को नियमित नास्ता न मिलने पर तीमारदारों ने इसकी शिकायत सीएमएस से की है।
विज्ञापन


ग्राम छितरवारा निवासी मनीष व रामबिहारी दो कुपोषण से पीड़ित बच्चों को अस्पताल लाया गया, जिन्हें नाश्ते में बेहतर आहार नहीं मिल रहा है। भोजन में भी गुणवत्ता कम रहती है। नियमित नाश्ता भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   मधुलता निवासी ग्राम छितरवारा

ग्राम शाहपहाड़ी निवासी चंचल के बेेटे को कुपोषित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नाश्ते और खाने में अच्छी गुणवत्ता नहीं मिल रही है। न कोई फल दिए जाते हैं और न ही अच्छा दूध

चंचल निवासी ग्राम शाहपहाड़ी

ग्राम रतौली निवासी पिंकी को कुपोषण का शिकार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां खानपान और नाश्ते की बेहतर व्यवस्था नहीं है, फल कभी भी नहीं दिए जाते, दूध भी गुणवत्तायुक्त नहीं होता।
            राखी तिवारी रतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed