{"_id":"56ec447d4f1c1b215b8b4764","slug":"holika-dahan-before-police-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने सामने होलिका दहन कराएगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने सामने होलिका दहन कराएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक में बोलते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर सिंह ने कहा कि अपराधों पर हर हाल में काबू पाया जाए। घटना होने पर संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने लंबित विवेचनाओं क ो जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कड़े लहजे में कहा कि होली को लेकर सतर्क रहें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस मौके पर जाकर अपने सामने होलिका दहन कराए।
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि होली के त्योहार पर विशेष सतर्कता बरती जानीचाहिए। धार्मिक स्थलों पर कोई रंग व अन्य सामान न डाल सके, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कीचड़ व गंदगी डालने वालों पर नजर रखें। अपराधियों के साथ किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। छोटी घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचें। थाने आने वालों से पुलिस अच्छा व्यवहार करे।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, सीओ सदर संदीप सिंह, सीओ कुलपहाड़ धनंजय कुशवाहा सहित कोतवाली प्रभारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।