फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Holiday bell rings in school as soon as it rains

बारिश होते ही विद्यालय में बज जाती है छुट्टी होने की घंटी

Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Holiday bell rings in school as soon as it rains
महोबा। जिले के 20 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन नौनिहालों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हालत यह है कि बारिश होते ही विद्यालयों में छुट्टी की घंटी बज जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत इंदौरा के रतिया का खुड़े गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय की हालत बेहद जर्जर है। छतों से मलबा गिरता है और चटकी दीवारों से हमेशा खतरा बना रहता है। यहां एक ही कक्ष में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद परवेज ने बताया कि विद्यालय की चहारदिवारी सालों से टूटी है। भवन जर्जर है, नए भवन के लिए कई बार लिखापढ़ी की गई। विद्यालय में मवेशी घुस आते हैं। जिससे पढ़ाई में व्यवधान होता है। शौचालय की हालत भी जर्जर है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल ब्लॉक कबरई के प्राथमिक विद्यालय कौहारी का है। विद्यालय भवन की छतों का प्लास्टर गिर रहा है। किसी भी समय जर्जर भवन के ध्वस्त होने की आशंका के बीच विद्यालय परिसर में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे। यहां बारिश शुरू होते ही छुट्टी की घंटी बजा दी जाती है। इस विद्यालय में छात्र संख्या 155 हैं। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार सार्वजनिक बैठक बुलाई गई व उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर नवीन निर्माण की मांग की गई। किसी तरह बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सांसद व विधायक से भी विद्यालयों के कायाकल्प की मदद ली जाएगी। जो भवन जर्जर हैं, उन्हें तोड़कर नया बनाया जाएगा। जिन भवनों में मरम्मत की जरूरत है, वहां काम कराया जाएगा।
- अजय कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed